Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में ट्रोमा केयर की मिसाल: समय पर स्पाइन सर्जरी से टली स्थायी विकलांगता

अजमेर में ट्रोमा केयर की मिसाल: समय पर स्पाइन सर्जरी से टली स्थायी विकलांगता

अजमेर में ट्रोमा केयर की मिसाल: समय पर स्पाइन सर्जरी से टली स्थायी विकलांगता


रोड एक्सीडेंट के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में बाइक सवार की सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ ए आर गौरी ने की स्पाइन सर्जरी


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर स्पाइन इंजरी के मामलों में समय पर सर्जरी मरीज के जीवन और भविष्य दोनों के लिए निर्णायक साबित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला अजमेर के मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सामने आया, जहां स्पाइन फैक्चर और स्पाइनल कॉर्ड में सूजन से पीड़ित एक युवक को त्वरित सर्जरी के जरिए बड़ी राहत मिली।


दुर्घटना में घायल युवक की स्थिति इतनी गंभीर थी कि शरीर को हल्का सा हिलाने पर भी उसे असहनीय दर्द होता था। जांच में सामने आया कि सिर, हाथ और पैरों की तुलना में रीढ़ की हड्डी को अधिक नुकसान पहुंचा है। स्पाइनल कॉर्ड में सूजन के कारण शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रभाव पड़ने लगा था और मरीज को पेशाब व मल त्याग का अहसास भी कम होने लगा था।


सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. ए. आर. गौरी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि मरीज के एल-1 वर्टीब्रा में फ्रैक्चर था, जिसे सर्जरी के माध्यम से स्थिर (फिक्स) किया गया। साथ ही, रीढ़ के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव कम किया गया, जिससे सूजन नियंत्रित हो सकी।


डॉ. गौरी के अनुसार, यदि समय रहते सर्जरी नहीं की जाती तो मरीज स्थायी रूप से न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का शिकार हो सकता था, जिसमें पेशाब और मल त्याग की संवेदना का पूरी तरह खत्म होना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्रोमा और स्पाइन इंजरी के मामलों में “गोल्डन ऑवर” के भीतर उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है।


मरीज की पत्नी ने बताया कि उनके पति किशनगढ़ के पास बाइक पर सवार थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर सुविधाओं के अभाव में उन्हें अजमेर के मित्तल हॉस्पिटल लाया गया, जहां एमआरआई जांच में स्पाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।


मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 24x7 ट्रोमा केयर यूनिट उपलब्ध है, जहां न्यूरो सर्जन, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, मैक्सिलोफेशियल सर्जन, ईएनटी विशेषज्ञ, गैस्ट्रो व लेप्रोस्कोपिक सर्जन, जनरल एवं प्लास्टिक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट एक ही छत के नीचे समन्वित रूप से सेवाएं देते हैं। इससे जटिल मामलों में मरीज को एक ही ऑपरेशन टेबल पर बहु-विशेषज्ञ उपचार मिल पाता है।


परिजनों ने अस्पताल में मिले त्वरित और समग्र उपचार की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मरीज का इलाज राज्य सरकार की ईएसआईसी योजना के अंतर्गत किया गया, जिससे उसे आर्थिक राहत भी मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ