भजन संध्या का आयोजन 7 को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। मिले सुर मेरा तुम्हारा (MSMT) सिंगिंग म्यूजिकल ग्रुप अजमेर द्वारा 7 जून रविवार को शाम 3:30 बजे से लायंस क्लब, वैशाली नगर अजमेर में एक भव्य भजन संध्या एवं भक्तिमय संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है ।
प्रकाश जेठरा ने बताया कि पवित्र पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्रद्धालु एवं भजन प्रेमियों के लिए एक विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हमारे सिंगिंग ग्रुप द्वारा भगवान के मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी यह पुरुषोत्तम मास आध्यात्मिक साधना, भक्ति एवं पूर्ण अर्जन का विशेष माह माना जाता है। इसी उद्देश्य से भक्तिमय वातावरण में भजन संध्या आयोजित की जा रही है, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस का आनंद ले सकें।
इस कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतया निशुल्क है एवं सभी के लिए खुला रहेगा। सभी भजन प्रेमी श्रद्धालु एवं संगीत प्रेमी सपरिवार कार्यक्रम में पधारकर भजनों का श्रवण कर सकते हैं। सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं भक्ति रस का आनंद लेने का आग्रह किया है।

0 टिप्पणियाँ