Ticker

6/recent/ticker-posts

स्पीकर देवनानी को सांसद राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

स्पीकर देवनानी को सांसद राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

स्पीकर देवनानी को सांसद राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

स्पीकर से मिले विधायकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और आमजन

देवनानी ने दी दीपावली की बधाई

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से सांसद मदन राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्पीकर और सांसद राठौड ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर और पौधा भेंट कर अभिनन्दन किया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से विधायकगण, विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण और आमजन ने मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। देवनानी ने भी उनसे मिलने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की बधाई दी। विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ