Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रह्मा मन्दिर अस्थाई प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित

ब्रह्मा मन्दिर अस्थाई प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित

ब्रह्मा मन्दिर अस्थाई प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित

ब्रह्मा मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण पर हुई चर्चा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। ब्रह्मा मन्दिर की अस्थाई प्रबन्ध समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें ब्रह्मा मन्दिर के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। 

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि ब्रह्मा मन्दिर में विश्व भर के श्रद्धालु आते है। इनके लिए आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। मन्दिर परिसर का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण अति आवश्यक है। बैठक में उपस्थित एएसआई के अधिकारियों ने अम्बे माता मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिए सहमति व्यक्त की। यह कार्य नगर परिषद के माध्यम से करवाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर के आवश्यक संरक्षण का दस्तावेजीकरण आवश्यक है। विभिन्न विभागों के संयुक्त दल द्वारा परिसर का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञों का दल साथ रहेगा। संरचनाओं के बचाव के लिए अस्थाई उपाय तत्काल होने चाहिए। आगामी 7 दिवस में जीर्णोद्धार एवं संरक्षण की सम्पूर्ण कार्य योजना निर्धारित की जाए। 

उन्होंने कहा कि बैठक में विचार-विमर्श उपरान्त हॉल के सौन्दर्यीकरण तथा मरम्मत, जनरेटर लगाने, आरओ स्थापित करने, पानी की पाईप लाइन, सीवरेज मरम्मत, सीसीटीवी कैमरे, गौशाला का दरवाजा निर्माण, जूता स्टैण्ड, मैटिंग, गैस पाईप लाइन फिटिंग, अग्नि क्षमन प्रणाली एवं स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करने की सहमति बनी।

इस अवसर पर पुष्कर के उपखण्ड अधिकारी गुरू प्रसाद तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, नगर परिषद के आयुक्त जनार्दन शर्मा, एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद्  श्री आई.ए हाश्मी सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ