नानी बाई मायरा का आयोजन प्रचण्ड बालाजी मंदिर मे 16 जून तक
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजयनगर हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित प्रचण्ड बालाजी मंदिर मे 12 जून से 16 जून तक नानी बाई का मायरा का आयोजन किया गया है।
दरबार के सेवादार प्रदीप तोलानी ने बताया की शुक्रवार को सवेरे कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा आरम्भ से पहले प्रदीप तोलानी, ज्योति लालवानी, प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी व शंकर सभनानी द्वारा पूजा अर्चना कर कलश यात्रा आरम्भ की गई। कलश यात्रा का अजयनगर के विभिन्न स्थानों पर भब्य स्वागत किया गया। शाम 4 से 7 बजे तक कथा वाचक परम् पूज्य गुरुदेव वीरभद्र महाराज द्वारा नानी बाई का मायरा सँग भक्तमाल कथा का आयोजन कर प्रसादी वितरण किया गया।

0 टिप्पणियाँ