अजमेर। अजयमेरू प्रैस क्लब की मासिक साहित्यिक गोष्ठी ‘साहित्य धारा‘ रविवार शाम 4 से 5.30 बजे तक वैशाली नगर पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित क्लब भवन में होगी। गोष्ठी में रचनाकार कविताओं के साथ-साथ कहानी, नाटक, व्यंग्य आदि विधाओं की रचनाओं का पाठ भी करेंगे।
क्लब अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि अजमेर में साहित्यिक चेतना जाग्रत करने एवं नए रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। संयोजक उमेश कुमार चौरसिया ने सभी वरिष्ठ एवं नए रचनाकार से आग्रह किया है कि अपनी नई रचनाएं लेकर आएं। सह संयोजक सुमन शर्मा ने बताया कि नियत समय पर प्रारंभ होने वाली इस गोष्ठी में अजमेर के सभी वरिष्ठ व नवोदित युवा लेखक-लेखिकाएं आमंत्रित हैं।
0 टिप्पणियाँ