अजमेर। अजयमेरू प्रैस क्लब एवं मंडल रेल प्रबंधक एकादश के मध्य 19 जनवरी को मंडल कार्यालय स्थित रेलवे स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच खेला जाएगा।
अजयमेरू प्रैस क्लब कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजयमेरु प्रैस क्लब एवं मंडल रेल प्रबंधक एकादश के मध्य टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा, जाे सुबह 9 बजे शुरू होगा। इसमें भाग लेने वाले प्रैस क्लब के इच्छुक खिलाड़ी एवं सदस्य अपना नाम 15 जनवरी तक संयोजक विनीत लोहिया को दे सकते हैं।
इसके बाद अंतिम एकादश टीम का चयन किया जाएगा। अजमेर मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पंकज मीणा के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक एकादश इस आयोजन की मेजबान टीम होगी। मैच के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ