Ticker

6/recent/ticker-posts

विजयवर्गीय समाज के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को अजमेर में


अजमेर । अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. विजयवर्गीय रविवार को एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर आ रहे है। महासभा की अजमेर इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र बीजावत ने बताया कि विजयवर्गीय इस दौरान समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों की जानकारी लेंगे । साथ ही भविष्य की रूपरेखा एवम कार्ययोजना पर विचार विमर्श करेंगे । विजयवर्गीय समाज के आराध्य देव रामचरण महाराज की 300 वी जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर सभी जगह  मनाने को चर्चा की जाएगी ।  


कार्यक्रम संयोजक अनुज गांधी ने बताया कि सुन्दरविलास स्थित होटल महक में दोपहर 3.15 बजे स्वागत एवम अभिनंदन किया जाएगा । विजयवर्गीय महिला मंडल की ओर से विश्रामस्थली के पास स्लम एरिया में रहने वाले जरूरतमंदों को बढ़ती सर्दी से बचाव हेतु  सी पी विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में स्वेटर वितरित किये जायेंगे । इस अवसर पर महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नम्रता विजयवर्गीय, राजगढ़ भी मौजूद रहेगी ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ