अजमेर। सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यलय के उप निदेशक महेश चन्द्र शर्मा ने सूचना केन्द्र में शुक्रवार को मास्क का वितरण किया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की ईजिस इण्डिया कंसलटिंग कम्पनी के सविल इंजिनियर प्रेम बिहारी गोस्वामी ने इसके लिए सहयोग प्रदान किया।
कोरोना से बचाव के लिए सूचना केन्द्र के समस्त स्टाफ, वाचनालय के पाठको, स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्य में नियोजित श्रमिकों एवं वाहन चालकों को फैस मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर शर्मा एवं प्रेम बिहारी ने कोरोना के बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की।
0 टिप्पणियाँ