Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : जन सहयोग गौमाता व अनेक जानवरों और पक्षियों को करवाया भोजन

अजमेर। सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था ने लॉक डाउन की समाप्ति तक जो मुहिम मूक पशु पक्षियों के भोजन हेतु "अब कोई जानवर भूखा नहीं रहेगा" शुरू करी है वो बुधवार 1 अप्रैल को भी जारी रही।  
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था सदस्यों के अलावा अजमेर के विभिन्न समाजसेवकों, युवाओं एवं महिलाओं का सहयोग भी इस मुहीम में लगातार प्राप्त हो रहा है।  आज संस्था द्वारा कैसर गंज, गोल चक्कर, राजकीय महाविद्यालय चौराहा, मदार, राजा साइकिल चौराहा, वैशाली नगर चौराहा, पंचशील विनायक काम्प्लेक्स के आस पास सहित नगर निगम द्वारा संचालित पंचशील स्तिथ कांजी हाउस में शहर की सड़कों से पकड़ी गयी बेसहारा लगभग 270 से अधिक गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया। 


संस्था के महामंत्री कमल कुमार एवं मुहीम के संयोजक इसके अलावा अनेक स्थानों पर विचरने वाले अनेक जानवरों को भी भोजन करवाया जिसमे जगह जगह कुत्तों के लिए टोस्ट, पक्षियों के लिए मक्का एवं बाज़ारा एवं पिछले कुछ दिनों से उनके मालिकों द्वारा छोड़े जाने के कारन कैसर गंज में विचरने वाले कुछ गधों को भी हरे चारे का भोजन करवाया।  


संस्था द्वारा अजमेरवासियों से भी अपील करि जाती है की  आपके क्षेत्र में लॉक डाउन के कारण यदि वहां रहने वाली गौ माता के लिए हरा चारा नहीं पहुँच पा रहा है तो आप लॉक डाउन के लिए विशेष रूप से शुरू करि गयी  मुहीम "अब कोई जानवर भूखा नहीं रहेगा" में  हमारी संस्था के 9928086468, 9414003858 एवं 9829927573 हेल्प लाइन नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं।  हमारी संस्था द्वारा आपके क्षेत्र में गौ माता हेतु हरा चारा उपलब्ध करवाने की पूरी कोशिश करि जाएगी।  


मुहीम को सफल बनाने में राधिका सोनी, कुशल अग्रवाल, जय गोयल, राहुल गोयल, शिव विनोद बंसल, शिव शंकर अग्रवाल, संयोजक नौरत बंसल, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, अनुराग सिंह रलावता, पियूष चांदावत सहित अनेक संस्था सदस्यों सहित अनेक दानदाताओं द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ