Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 2 अप्रैल गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966
मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। किसी लंबी कामकाजी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए कार्य हाथ आएंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। 


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा।समय उत्तम है ।  


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना
कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। धनलाभ होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें।अपना ख्याल खुद रखे।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है।  नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। 


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है। लापरवाही न करें। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
किसी शारीरिक कष्ट से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। कारोबार वृद्धि होगी। लापरवाही न करे। 


तुला : सुवामी शुक्र  रत्न हीरा
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से ज्ञान प्राप्ति हो सकती है।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शत्रु शांत रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
किसी कार्य के प्रति अनहोनी की आशंका रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे।  मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।


मकर  : सुवामी शनि रत्न नीलम
घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सही निर्णय ले पाएंगे।  नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अच्‍छे कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। घर-बाहर मान-समान रहेगा। मन मे प्रसन्नता रहेगी। 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
किसी से भी कोई बहस न करें। जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वास्थ्‍य कमजोर रह सकता है। पहले किए गए कार्य की प्रशंसा होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ