Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संगठन द्वारा जरूरतमंदों को भोजन और रसद सामग्री वितरित

अजमेर। लॉकडाउन के दौरान सिन्धी युवा संगठन के अध्यक्ष कुमार लालवनी के नेतृत्व में आज लगातार छटे दिन भोजन वितरण का सेवा कार्य किया जा रहा है। जिसमे संगठन के चिंटू, महेंद्र, विजय, निर्मल, अशोक रामरख्यानी, हरीश लालवानी चाय, भोजन बनाने और पैकेट बनाने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।


कोषाध्यक्ष  दीपक रामरखयानी ने बताया संगठन के जितेंदर रंगवानी, राजेंद्र जैसवाल, तुलसी सोनी, कमल लालवानी, मोहन प्रेमचंदानी, सूरज सत्यानी, नवीन पारवानी और अनेक संगठन के सदस्य गरीब पीड़ित मानव को भोजन और राशन सामग्री उपलब्ध करा कर अपने-अपने क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं ।


सचिव गौरव मिरवानी ने बताया भोजन मोची मोहल्ला स्थित पीर गंगा राम मठ में बनाया रहा था पर उस क्षेत्र में कर्फ्यू की वजह से स्थान परिवर्तन करना पड़ा अब भोजन के के कॉलोनी मलुसर रोड निवास स्थान में बनाया जा रहा है। उपाध्यक्ष राजा सोनी के अनुसार आगे भी संगठन इसी तरह गरीब पीड़ित मानव के लिए सहायता करता रहेगा मुसीबत की इस घड़ी में देश की सेवा में हर कदम पर खड़ा रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ