अजमेर। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए जिले के समस्त सफाई कमिर्याे को सुरक्षा उपकरण क्रय करने के लिए एक-एक हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से सफाई कार्य में लगे समस्त अस्थाई, ठेका, संविदा एवं स्थाई सफाई कमियों, जमादारों एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन एवं दस्ताने क्रय करने के लिए एक-एक हजार रूपये की राशि का नकद भुगतान किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ