Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय सिन्धु सभा के संरक्षक लेखराज माधू के निधन पर सिन्धी समाज में शोक की लहर

जयपुर (Ajmer Muskan) I भारतीय सिन्धु सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व संरक्षक लेखराज माधू के असामयिक निधन पर सिन्धी समाज में शोक की लहर छा गई । लेखराज माधू का आज जयपुर में 80 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया I 


भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि लेखराज माधू ने बाल्यकाल से राष्ट्रभक्ति के विचारों को लेकर समाज व संगठन की सेवा की और जीवनपर्यन्त सभी से जुड़े रहे। माधू आदर्श विद्या मंदिर , भारत विकास परिषद के साथ सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति को बढावा देने के लिये भारतीय सिन्धु सभा सहित समाज के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे I 


राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि माधू ने संगठन विस्तार व गतिविधियों से सामाजिक, धार्मिक संगठनों को जोड़ने के लिये निरंतर प्रयास व कार्यक्रमोें के आयोजन में महती सक्रियता से कार्य किये जिससे युवाओं व मातृशक्ति के मध्य संगठन का विस्तार हुआ। माधू कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के साथ प्रदेश स्तरीय सम्मेलनों के लिये भी सदैव सक्रिय रहे। वो हमेशा समाज की एकता पर जोर देते थे ।


मार्गदर्शक कैलाशचन्द्र शर्मा, संगठन महामंत्री डाॅ. कैलाश शिवलाणी, भाषा साहित्य मंत्री डाॅ. प्रदीप गेहाणी, प्रदेश महामंत्री दीपेश सामनाणी, पूर्व कुलपति मनोहरलाल कलरा, सुरेश कटारिया, नवलकिशोर गुरनाणी, हीरालाल तोलाणी, दिलीप पारवाणी, घनश्याम हरवाणी, कमल राजवाणी, महेश टेकचंदाणी (अजमेर) राधाकिशन शिवनाणी (पाली) गिरधारीलाल ज्ञानाणी(खैरथल)घनश्याम मेंघवाणी (हनुमानगढ) गुलाबराय मीरचंदाणी (भीलवाडा) मोहिनी साधवाणी (उदयपुर) श्याम आहूजा (बीकानेर) वासदेव बसराणी,राजा संगताणी (बालोतरा) मूलचंद तलरेजा चन्द्रप्रकाश खूबचंदाणी (कोटा) तीर्थ डोडवाणी,लखमीचंद किशनाणी, दिलीप मूलचंदाणी, (जोधपुर) नरेन्द्र बसराणी, प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष ग्वालाणी सहित कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि व्यक्त की है।


दीपेश सामनाणी प्रदेश महामंत्री 9460725909


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ