Ticker

6/recent/ticker-posts

कोविड से होने वाली मृत्यु में अंतिम संस्कार में सभी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करें : जिला कलेक्टर 

जयपुर (Ajmer Muskan) । जिला कलेक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने कोविड के कारण होने वाली मृत्यु के मामलों में मृतक की देह के अंतिम संस्कार, निस्तारण स्थल तक उसे लाने-ले जाने एवं मृतक की देह परिजनों को सौंपे जाने जैसे विभिन्न पक्षों पर चिकित्सा विभाग, नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। 


जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कोविड के कारण होने वाली मृत्यु में मृतक की देह के निस्तारण मेें कोविड सम्बन्धी सभी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रयास किया जाए अंतिम संस्कार में प्रक्रियात्मक समय अधिक नहीं लगे। उन्होंने इस कार्य के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था के लिए भी निर्देश प्रदान किए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम इकबाल खान, चतुर्थ अशोक कुमार, नगर निगम ग्रेटर के अतिरिक्त आयुक्त अरूण गर्ग, चिकित्सा एवं अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ