Ticker

6/recent/ticker-posts

कोविड-19 : ग्रामीणों को जागरूक कर मास्क वितरण

अजमेर (Ajmer Muskan) । राजस्थान के मुख्यमंत्री आदरणीय अशोक गहलोत के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत जवाहर फाउंडेशन द्वारा फायसागर काजीपुरा रोड पर ग्रामीणों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया एवं मास्क वितरित किये ।


 


जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल चेतना समिति द्वारा नो मास्क नो एंट्री कार्यक्रम के तहत. अजय सर के सरपंच रज्जाक खान एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल के नेतृत्व में फायसागर एवं काजीपुरा में ग्रामीणों को कोविड-19 संक्रमण के प्रति जागरूक कर बार बार हाथ धोने सोशल डिस्टेंस बनाए रखने मास्क पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थुकनें की समझाइश की। 


 


इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के प्रतिनिधि नरेंद्र तुनवाल, राव तुषार सिंह यादव, रोहित चौहान, मोहित चौहान, चेतन बड़ीवाल, प्रशान्त बसंल आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए ग्रामीणों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया एवं मास्क वितरित किए ।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ