अजमेर (AJMER MUSKAN)। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आव्हान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के तत्वाधान में रेल कर्मचारी बुधवार को भूख हड़ताल करेंगे।
यूनियन के मण्डल अध्यक्ष मोहन चेलानी ने बताया कि भारतीय रेल के निजीकरण, नई पेंशन योजना, साढ़े तीन लाख रिक्तियों, कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल के विरोध के देशभर के रेल कर्मचारी एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे।
इसके तहत 12 अक्टूबर को अजमेर रेलवे स्टेशन, लोको कारखाना, ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, नसीराबाद, भीलवाड़ा, मावली, उदयपुर, खामलीघाट में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगे।
यूनियन के विपुल सक्सेना, जगदीश सिंह, गजानंद मावर, एल एन मीना, बलदेव सिंह, बाल मुकंद सेन, गौरव मेहरा, जयसिंह कुलहरी, संजय कुमार, कमलेश शर्मा, राजीव शर्मा, सारिका जैन ने रेल कर्मचारियों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का आव्हान किया है।

0 टिप्पणियाँ