गिरधरगोपाल मीरां मंदिर में शारदीय नवरात्रा महोत्सव पर होंगे धार्मिक आयोजन

पुष्कर (अजमेर मुस्कान)।
अखिल भारतीय विजयवर्गीय महासभा द्वारा संचालित बंसी घाट स्थित गिरधर गोपाल मीराबाई मंदिर पुष्कर में शारदीय नवरात्रा महोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । 

अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में आकर्षक रूप से विशेष सजावट की जाएगी । साथ ही राधा कृष्ण की प्रतिमा एवं मीरां बाई की प्रतिरूप मूर्ति को पूरे नवरात्रा नए वस्त्र धारण कर श्रृंगार किया जाएगा । संगठन की प्रदेशाध्यक्ष मिथलेश विजयवर्गीय ने बताया कि इस अवसर पर मां की दुर्गा की पूजा कर उत्सव मनाया जाएगा । मंगलवार को अपराह्न 2 बजे से 5 तक राहुल दाधीच एवं श्याम मंडली द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी ।