लायंस क्लब आगाज ने जीते 13 अवॉर्ड
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग 7 का संभागीय अधिवेशन ज्ञान प्रीत संभागीय अध्यक्ष लायन सरिता सुराणा की अध्यक्षता में लायंस क्लब जोधपुर के तत्वावधान में संपन्न हुआ । डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब आगाज ने कुल 13 अवॉर्ड प्राप्त किए । आगाज क्लब की एडमिनिस्ट्रेटर लायन नीता जैन प्रोग्राम की कनवेनर बनी ।
क्लब सदस्य लायन मंजू जोशी ने मंच संचालन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अंतराष्ट्रीय निदेशक लायन राजू मनवानी, मुंबई विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांत पाल अनिल नाहर, उदयपुर विशिष्ट अतिथि सुशीला बोहरा, जोधपुर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन डॉक्टर डी एस चौधरी पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश गोयल ,पीएमसीसी लायन डॉक्टर संजीव जैन, जोधपुर , लायन आर के ओझा मंचासीन थे । क्लब ने सेवा कार्य के हर क्षेत्र में अपना परचम लहराकर 13 अवार्ड अर्जित कर आगाज का शानदार प्रदर्शन किया । प्रांतीय सभापति लायन किरण बिहानी ने बताया कि बेस्ट सेक्रेटरी लायन मधु राठी (डायमंड अवार्ड)पीस पोस्टर -लायन किरण बिहानी (स्पेशल अवार्ड) , प्रेसिडेंट गोल्ड अवार्ड-लायन शशि त्रिवेदी, फोटो प्रदर्शनी -डायमंड अवार्ड , बेनर प्रेजेंटेशन- गोल्ड अवार्ड , सेवा गतिविधि लाइव- गोल्ड अवार्ड , लायन नीता जैन -कन्वेनर, मंजू जोशी- एमओसी, एक्सीलेंस-सामूहिक विवाह, एक्सीलेंस-बेस्ट एक्टिविटी, एक्सीलेंस-बेस्ट स्कूल एक्टिविटी, एक्सीलेंस बेस्ट जीव दया।

0 टिप्पणियाँ