Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर के बच्चें मेहनत से पहुंचे सोनी टीवी के शार्क टैंक

अजमेर के बच्चें मेहनत से पहुंचे सोनी टीवी के शार्क टैंक

अजमेर के बच्चें मेहनत से पहुंचे सोनी टीवी के शार्क टैंक

अजमेर के बच्चें मेहनत से पहुंचे सोनी टीवी के शार्क टैंक

बच्चों के लिए सच्चे खाने की एक कहानी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान के एक शहर अजमेर की गलियों से शुरू हुआ एक छोटा-सा सपना शार्क टैंक इंडिया के मंच तक पहुँचे। एवरॉ न्यूट्रिशन, जिसे लकी सोनी, यश सोनी और कनिका किशनानी ने मिलकर शुरू किया। जिसे सोनी लिव, सोनी एंटरटेनमेंट, शार्क टैंक, सोनी सीज़न 5 के एपिसोड 42 ने प्रदर्शन किया गया।

एक सरल सवाल से यह सफर शुरू हुआ था

क्या बच्चों को ऐसा खाना मिल सकता है जो स्वादिष्ट भी हो और पूरी तरह साफ भी?

आज बच्चों के स्नैक्स के बाजार में रंग हैं, फ्लेवर हैं, वादे हैं, लेकिन हर लेबल को ध्यान से पढ़ने पर माता-पिता के मन में सवाल भी हैं। एवरॉ ने तय किया कि वह यह सवाल खत्म करेगा।

एवरॉ के हर उत्पाद में है प्रकृति की सादगी।

फ्रीज़ ड्राइंग जैसी आधुनिक तकनीक से पोषण को उसी रूप में सुरक्षित रखा जाता है, बिना प्रिज़र्वेटिव, बिना कृत्रिम तत्वों के।

लकी सोनी ने बताया कि हमने सोचा, अगर अपने बच्चों के लिए बनाते, तो क्या बनाते? बस वही एवरॉ है।

यश सोनी ने बताया ब्रांड की रेंज में भारत का पहला फल और सुपरफूड युक्त नट स्प्रेड, एक्टिवेटेड नट्स से बने स्प्रेड, और फ्रीज़-ड्राइड पूरे फलों के स्नैक्स शामिल हैं। हर जार में बस कुछ असली सामग्री कृ और कुछ नहीं।

कि हमारी माताएँ हमें भिगोए हुए बादाम देती थीं। वह परंपरा सिर्फ आदत नहीं थी, समझ थी। एवरॉ उसी समझ को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ा रहा है।

कनिका किशनानी ने बताया कि अजमेर से बनना एवरॉ के लिए एक चुनौती नहीं, एक गर्व है। यहाँ की मिट्टी, यहाँ का मौसम, और यहाँ की जड़ें, सब इस ब्रांड की पहचान का हिस्सा हैं। “बड़े बदलाव बड़े शहरों से ही शुरू हों, यह ज़रूरी नहीं। हम अजमेर से हैं, और यही हमारी ताकत है।

एवरॉ का शार्क टैंक तक पहुँचना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह संदेश है- साफ और सच्चा खाना अब विकल्प नहीं, ज़रूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ