नवपंख : जरूरतमंदों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक होली उत्सव का आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध नवपंख संस्थान ने होली के पावन अवसर पर 3 मार्च को शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों के साथ रंगोत्सव मनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता का संदेश दिया।
संस्थान के सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुँचकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ गुलाल के विविध रंगों से होली खेली तथा उन्हें स्नेहपूर्वक रंग लगाया। इस दौरान सभी के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को भोजन भी वितरित किया गया, जिससे उत्सव का आनंद और अधिक बढ़ गया।
नवपंख संस्थान के पदाधिकारी नितिन उप्पल ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। समाज के हर वर्ग तक उत्सव की खुशियाँ पहुँचाना ही संस्थान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर नवपंख संस्थान के सदस्य मनिंदर कौर, मयंक चावला ,नितिन उप्पल विजय शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, सौरभ जैन, मोनू रावत उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाया। उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटने का संकल्प लिया।
नवपंख संस्थान द्वारा आयोजित यह पहल समाज में मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

0 टिप्पणियाँ