अजयमेरु प्रेस क्लब में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई होली
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजयमेरु प्रेस क्लब में आज रंगों का त्यौहार होली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाया । सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं ।
सुबह 10:30 बजे से ही क्लब के बाहर स्पीकर लगा दिए थे । सदस्यों ने होली के गीतों की धुन पर डांस भी किया । इस दौरान सभी ने मिठाई, तीन तरह की नमकीन और ठंडाई का सेवन भी किया । प्रताप सिंह सनकत ने मारवाड़ी गीत गाए । कुछ सदस्यों ने होली के जोक्स सुनाए ।
इस अवसर पर अध्य्क्ष डॉ.रमेश अग्रवाल, प्रताप सिंह सनकत, अरविन्द मोहन शर्मा, सत्यनारायण जाला, राजेन्द्र गुप्ता, गुरजेंद्र सिंह विर्दी, राजेन्द्र गांधी, अनिल कुमार आईनाणी, नरेश बागानी, नरेश चादवानी, अनुराग जैन, चिन्मय जैन, विजय कुमार शर्मा, रजनीश रोहिल्ला, राजकुमार पारीक, विजय कुमार हंसराजानी, सतीश कुमार शर्मा, रामगोपाल सोनी, सुभाष चांदना भी उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ