झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के साथ मनाई होली
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर में सामाजिक सरोकार निभाते हुए नव पंख संस्था द्वारा होली के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के साथ रंगों का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया।
संस्था के सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर बच्चों को गुलाल लगाया, मिठाइयाँ वितरित कीं और सभी के साथ खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक था।
संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक त्योहारों की खुशियाँ पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी नव पंख संस्था इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी
मनिंदर कौर, मयंक चावला, नितिन उप्पल विजय शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, सौरभ जैन, मोनू रावत कार्यकर्ता सेवा कार्य में सहभागी रहे।

0 टिप्पणियाँ