Ticker

6/recent/ticker-posts

एच के एच स्कूल की छात्रा साक्षी राजपुरोहित ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.17% अंक प्राप्त किये

एच के एच स्कूल की छात्रा साक्षी राजपुरोहित ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.17% अंक प्राप्त किये

एच के एच स्कूल की छात्रा साक्षी राजपुरोहित ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.17% अंक प्राप्त किये

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सफलता का एक और नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एच के एच विद्यालय की छात्रा साक्षी राजपुरोहित ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.17% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम अजमेर शहर में गौरवान्वित किया। इसी क्रम में खुशबू ने 96% तथा तनीषा चौधरी ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

खुशबू ने गणित और संस्कृत विषय में तो अंश रामनानी ने गणित विषय में, तनीषा चौधरी ने अंग्रेजी विषय में तथा साक्षी राजपुरोहित में सामाजिक विज्ञान विषय में शत प्रतिशत (100में से100) अंक प्राप्त किये।

14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 27 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक और 14 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक लेकर सफलता प्राप्त की।

कुल 266 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की।

41 में से 28 छात्राओं ने गार्गी पुरस्कार के लिए पात्रता प्राप्त की।

कक्षा 8 के 87 विद्यार्थियों में से 68 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड तथा 19 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा 5 में 70 विद्यार्थियों में से 45 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड तथा 18 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड प्राप्त की।

विद्यालय प्राचार्या मधु गोयल ने सभी विद्यार्थियों को शाला परिवार की ओर से बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों के दिशा निर्देश और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और अभ्यास से ही यह संभव हो सका है।

विद्यालय अध्यक्ष अजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ