Ticker

6/recent/ticker-posts

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के कन्या छात्रावास में वाटर कूलर-प्यूरीफायर किया भेंट

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के कन्या छात्रावास में वाटर कूलर-प्यूरीफायर किया भेंट

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के कन्या छात्रावास में वाटर कूलर-प्यूरीफायर किया भेंट

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के कन्या छात्रावास में वाटर कूलर-प्यूरीफायर किया भेंट

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत और सिंधी युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में संभाग के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल महाविद्यालय के कन्या छात्रावास में  वाटर कूलर-प्यूरीफायर भेंट किया। 

संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया काफ़ी समय से छात्रावास में ठंडे पानी की मशीन (वाटर कूलर) की आवश्कता थी। छात्राओं को इस भयंकर गर्मी के मौसम में पीने के लिए शीतल पेयजल नहीं मिल रहा था। जिसकी वजह से ये छात्राएं शीतल पेयजल के लिए परेशान रहती थी। जिसे वहाँ के स्टाफ ने संगठन के संज्ञान में लाया जिस पर शुक्रवार को ठंडे पानी की मशीन और वाटर प्यूरीफ़ाई भेंट किया गया ताकि कॉलेज के स्टाफ और छात्राओं को पीने के लिए शुद्ध एवं निर्मल पेयजल मिल सके। ठंडे पानी की मशीन का सिंधी युवा संगठन के मुख्य संरक्षक और राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉ अनिल सवारियां, डॉ सुनील, डॉ माथुर, डॉ हर्षवर्धन, डॉ अर्चना गर्ग, डॉ सुमन, डॉ मुनीश की उपस्थित रहे।

अध्यक्ष गौरव मिरवानी ने बताया यह सेवा कार्य भोजराज गंगवानी के सहयोग से किया गया है । मशीन 80 लीटर की लगाई गई है जिसमे एक समय में 200 लोग साफ़ और स्वच्छ ठंडा जल ग्रहण सकते हैं।  

इस सेवा कार्य में सचिव नारायण सोनी (राजा), रमेश मोटवानी, विशाल शर्मा, राजेश गेहानी, पूजा तोलवानी, महक उदयरानी, भगवान सबलानी, भरत आलवानी, गौरव ख़ुशालानी, हरीश बच्चानी, रमेश टिलवानी,श्याम पारवानी आदि सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ