Ticker

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब अजमेर के अध्यक्ष पद पर नीता भटनागर निर्वाचित

लायंस क्लब अजमेर के अध्यक्ष पद पर नीता भटनागर निर्वाचित

लायंस क्लब अजमेर के अध्यक्ष पद पर नीता भटनागर निर्वाचित



अजमेर (अजमेर मुस्कान) ।
लायंस क्लब अजमेर की मासिक बैठक वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में क्लब अध्यक्ष लायन अशोक जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस दौरान आगामी वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष का चुनाव भी हुआ । इसके लिए तीन पूर्व क्लब अध्यक्षों की तीन सदस्यीय इलेक्शन कमेटी लायन संजय शर्मा चेयरमेन, लायन दीपक केवलरमानी को चेयरमैन, लायन आर पी शर्मा सदस्य के रूप में चुनाव सम्पन्न कराए । दो सदस्य लायन टीकमचंद जैन एवं लायन नीता भटनागर अध्यक्ष पद की दौड़ में थे, जिसमें नीता भटनागर 27 मतों से विजय रही । 

इसी तरह सचिव पद पर लायन शारदा टंडन एवं कोषाध्यक्ष पद पर लायन पुष्पा ईनाणी निर्विरोध चुने गए । 

प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन एवं पदाधिकारियों ने नई टीम को शुभकामनाएं प्रदान की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ