सिंधी समाज : मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026 का होगा आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट, अजमेर द्वारा अजमेर सिंधी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु "मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026" का आयोजन शीघ्र ही नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार में किया जाएगा।
जतोई दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया की इस सम्मान समारोह में वर्तमान वर्ष 2026 में RBSE एवं CBSE बोर्ड की कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सिंधी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
विद्यार्थी निम्न दस्तावेज 28 मई तक जमा कराएं
1. अंकतालिका की फोटो कॉपी
2. आधार कार्ड की फोटो कॉपी जिस पर अपना व्हाट्सएप मोबाइल नंबर अंकित हो
3. एक पासपोर्ट साइज फोटो
दस्तावेज जमा स्थान
1. नानक गजवानी, अजयनगर - 9214881142
2. मनोज झामनानी, झूला मोहल्ला - 9252402357
3. किशोर विधानी, वैशाली नगर - 9414354925
4. मुकेश (सोनू), वरुण सागर रोड - 9829085293
सम्मान समारोह की तिथि एवं समय की सूचना सभी पात्र विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से पृथक से दी जाएगी।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अजमेर के समस्त सिंधी समाज से अनुरोध किया है कि अपने परिवार एवं परिचितों के पात्र बच्चों की जानकारी उपरोक्त सेवाधारियों तक समय पर पहुंचाएं ताकि कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान से वंचित न रहे।

0 टिप्पणियाँ