Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रह्मलीन साईं साधराम साहब को श्रद्धांजलि : संत कंवर राम स्कूल में आज आयोजन

साईं साधराम साहब ब्रह्मलीन, श्रद्धांजलि सभा आज
ब्रह्मलीन साईं साधराम साहब को श्रद्धांजलि :  संत कंवर राम स्कूल में आज आयोजन 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी समाज के शिरोमणि साईं साधराम साहब के ब्रह्मलीन होने की खबर से पूरा सिंधी समाज सहित देश-विदेश में बसे लाखों श्रद्धालुओं में शोक की लहर फैल गई है। उनके ब्रह्मलीन होने पर अजमेर के आशागंज स्थित संत कँवरराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 21 मई गुरुवार को सांय 6 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

जिसमें संत महात्मा, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, मातृशक्ति व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे। इस संबंध में आज एक बैठक का आयोजन दोपहर संत कँवरराम धर्मशाला पड़ाव में किया गया। 

बैठक में संत कँवरराम मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र साहनी भगत, दिलीप बूलचंदानी, जय किशन लखयानी,कँवल प्रकाश किशनानी, हरिकिशन टेकचंदानी, ईश्वर बूलचंदानी, महेंद्रकुमार तीर्थॉनी,जगदीश बूलचंदानी, प्रकाश जेठरा आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ