Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री अमरापुर सेवा घर में कम्प्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण का सातवां बैच 25 मई से शुभारम्भ

श्री अमरापुर सेवा घर में कम्प्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण का सातवां बैच 25 मई से शुभारम्भ

श्री अमरापुर सेवा घर में कम्प्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण का सातवां बैच 25 मई से शुभारम्भ

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । ताराचन्द हुदलदास खानचन्दानी सेवा संस्था अजमेर द्वारा श्री अमरापुर सेवा घर के प्रशिक्षण केन्द्र में 423, खेल मैदान के सामने, कोटडा, अजमेर पर सोमवार 25 मई 2026 को सायं 5 बजे निःशुल्क कम्प्यूटर शिविर के सातवां बैच का शुभारम्भ किया जा रहा है।

अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि आज की कम्प्यूटर का ज्ञान हर बच्चे व नागरिकों को हो, इसके लिए कम्प्यूटर की कक्षाएं में बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व में सफल निःशुल्क छः बैच पूर्ण किए जा चुके है, सातवां बैच 25 मई से नियमित रूप से कम्प्यूटर कक्षाएं सायं 5.00 से 6.30 बजे तक रहेगी।

सचिव शंकर बदलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रशिक्षण चाहने वाले अपना आधार कार्ड, पूर्व की मार्कशीट व फोटो अमरापुर सेवा घर के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा करा सकता है। कम्प्यूटर कोर्स प्रभारी के रूप में जगदीश अभिचन्दानी को जिम्मेदारी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ