Ticker

6/recent/ticker-posts

समर कैम्प का शुभारंभ, 200 से अधिक छात्र छात्राएं निखारेंगे अपनी प्रतिभा

समर कैम्प का शुभारंभ, 200 से अधिक छात्र छात्राएं निखारेंगे अपनी प्रतिभा।

समर कैम्प का शुभारंभ, 200 से अधिक छात्र छात्राएं निखारेंगे अपनी प्रतिभा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर, सेंट्रल एकेडमी स्कूल अजमेर व ऑप्टिमिस्टिक आउटरीच ट्रस्ट द्वारा 17 मई 2026 को समर कैम्प का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय संयोजिका महिला आत्मरक्षा तथा आत्मनिर्भरता सुलक्षणा पारीक व सैंट्रल एकेडमी एज्युकेशन सोसायटी के सचिव आरूष टी एन मिश्रा उपस्थित रहे।

शाखा अध्यक्ष रमेश जाजू ने बताया कि 14 मई  से 5 जुन तक समर कैम्प का आयोजन सैंट्रल एकेडमी स्कूल, अजमेर के साथ आयोजित किया जा रहा है । समर कैम्प में प्रत्येक सप्ताह बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा ।

समर कैम्प प्रभारी अनुपम गोयल ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । समर कैंप में लगभग 200 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं जो विभिन्न कोर्सेज में प्रतिभा को निखारेंगे, इस अवसर पर समर कैम्प में अपनी सेवाएं दे रहे सभी प्रशिक्षकों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया ।

प्रांतीय संयोजिका सुलक्षणा पारीक  ने समर कैम्प कि उपयोगिता के बारे में बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में सर्वागिण विकास होता है । बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है । भारत विकास परिषद द्वारा समाज में सेवा व संस्कार के प्रक्लप के आयोजन  द्वारा बच्चों कि प्रतिभा तराशने का अवसर प्रदान किया जाता है ।

शाखा संरक्षक सुरेश गोयल ने बताया कि सभी कोर्स कि फीस बहुत ही न्यूनतम रखी गई है । जिससे अधिक से अधिक बच्चे इस मे भाग ले सकें ।

समर कैम्प सह प्रभारी विपुल मोहन ने बताया कि समर कैम्प में स्विमिंग, क्रिकेट, डांस, केनवास एडिटिंग, म्यूजिक, योगा, एरोबिक्स, स्केटिंग, कंप्यूटर कोर्सेज,  इंग्लिश स्पोकन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफी, अबेकस, चैस, रूबिक क्यूब, वैदिक गणित, पेपर क्राफ्ट आदि कोर्स बच्चों को सिखाए जाएंगे । समर कैम्प में रजिस्ट्रेशन प्रातः 8 से 12 बजे तक स्कूल कैम्पस में किये जा रहे हैं  । समर कैम्प में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जायेंगे ।

शाखा अध्यक्ष रमेश जाजू द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन कमलेश जैन द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर शाखा के राजकुमार गोयल, लक्ष्मी नारायण बंसल, सुरेश गाबा, कमलेश जैन, मधुरिमा गोयल, गोविंद वर्मा आदि का उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ