Ticker

6/recent/ticker-posts

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय अजमेर द्वारा विशेष हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। इस हेल्पडेस्क का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों, प्रवासी नागरिकों और बुजुर्ग मतदाताओं को चुनावी सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला हेल्पडेस्क में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री भवानी सिंह गहलोत, भू अभिलेख निरीक्षक सुभाष चन्द गुप्ता, सूचना सहायक सलोचना कवंर, वरिष्ठ सहायक मनीष सोमानी, सूचना सहायक कौशल कुमार तथा प्रियंका दौसाया को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस हेल्पडेस्क विशेष पुनरीक्षण की समयावधि, पात्रता और पंजीकरण संबंधी जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ मतदाताओं को नाम जुड़वाने, संशोधन करने या विलोपन (हटाने) के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देगी। इसके अतिरिक्त यह टीम निर्वाचकों को पुराने रिकॉर्ड खोजने, ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन पत्र भरने और प्रवासियों को उनके वर्तमान एवं पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (एसीएस) की पहचान करने में सहायता प्रदान करेगी। आमजन को जागरूक करने के लिए हेल्पडेस्क द्वारा स्थानीय भाषाओं में सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही नागरिकों को भारत निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर (1950), मोबाइल ऐप (ईसीआईनेट) और बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा के बारे में भी विशेष रूप से सूचित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ