जतोई दरबार में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जायेगा सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार ट्रस्ट द्वारा अजमेर सिंधी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026 शनिवार 6 जून को नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार मे रखा गया है ।
जतोई दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया की इस सम्मान समारोह में वर्तमान वर्ष 2026 में, RBSC, CBSE व केंद्रीय बोर्ड की कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सिंधी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने कहा की सम्मान समारोह शनिवार सुबह 10:30 बजे जतोई दरबार परिसर मे रखा गया है। सम्मान समारोह बाद हाथ-प्रसादी व गर्मी को देखते हुऐ मिल्क रोज़ की व्यवस्था भी की गईं है।

0 टिप्पणियाँ