प्रकृति संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी
धार्मिक पौधे रखने के लिए गमले स्टैंड सौपे
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा नया बाजार शिवबाग स्थित मराठाकालीन श्री अर्धचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में पौधे रखने के लिए गमला स्टैंड राजेंद्र गांधी के सहयोग से दिए गए ।
संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी ने बताया कि मंदिर में पूजा के लिए धार्मिक पौधों तुलसी, केला, आमला, पीपल, सदाबहार जैसे आठ गमले रखने के लिए मजबूत स्टैंड पुजारी श्यामसुन्दर को प्रदान किए । ताकि श्रद्धालु गण नियमित पूजन कर जल चढ़ा सके । इस अवसर पर पुजारी श्यामसुन्दर ने कहा कि पौधों का धार्मिक महत्व के साथ साथ ये कुदरती खजाना भी है । प्रकृति संतुलन के साथ साथ मन को सकुन भी देते है । इसलिए पौधों को सार संभाल के साथ बड़ा करे ।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष रामचंद्र बिजावत, शशि गुप्ता, सुनील शर्मा, प्रकाश मेहरा, राजेंद्र गांधी, विनय गुप्ता, अशोक विजयवर्गीय, नरेश ऐरन सहित अन्य मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ