पलटन बाजार में रोपे 51 पौधे
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के तत्वावधान मे समस्त भारत में सभी इकाइयों द्वारा एक साथ वृक्षारोपण किया। महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजेंद्र गांधी ने बताया कि इसी कड़ी मे आज विजयवर्गीय स्थानीय सभा पलटन बाजार ने भी बालाजी मंदिर के पास, हनुमान वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया । जिसके तहत 6-7 फुट के 51 छायादार, आयुर्वेदिक, धार्मिक एवं फलदार पौधे लगाए गए, जिनमें आम, जामुन, पीपल, नीम,शहतूत, अशोक , आमला, गुलमोहर आदि शामिल है । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश विजयवर्गीय, इकाई अध्यक्ष प्रेमप्रकाश विजय, पूर्व अध्यक्ष राजेश मोदी, महिला संयोजक शारदा विजय, ओमप्रकाश, कार्यकारिणी के पदाधिकारी कैलाश, मुकेश, रमेश, राजेश, नितिन, विनोद, सत्यप्रकाश, रामरीछपाल, राजेश, दीपक, गिरिराज, मुकेश, अशोक, राहुल, गोपाल, सुरेंद्र अशोक विजयवर्गीय, श्वेता विजय, अनिता मोदी, लता विजय सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ