Ticker

6/recent/ticker-posts

लायंस एवं लियो क्लब विजयनगर क्लासिक का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लायंस एवं लियो क्लब विजयनगर क्लासिक का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लायंस एवं लियो क्लब विजयनगर क्लासिक का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बिजयनगर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब विजयनगर क्लासिक एवं लियो क्लब विजयनगर क्लासिक यूथ के संयुक्त तत्वावधान में होटल कोगटा पैराडाइज में ‘हौसलों की उड़ान’ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय निदेशक एमजेएफ लायन वी.के. लाड़िया उपस्थित रहे। नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ पदस्थापना अधिकारी, पूर्व मल्टीपल चेयरपर्सन एवं पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन संजय भंडारी ने दिलाई । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गणपत बुरड़ एवं आनंद शर्मा मौजूद रहे ।बसमारोह के दौरान लायंस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष लायन शेखर सांड ने वर्षभर उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं क्लब के प्रति विशेष योगदान के लिए रीजन चेयरपर्सन लायन संजय महावर को प्रतिष्ठित ‘लायन ऑफ द ईयर’ सम्मान से सम्मानित किया। वहीं निवर्तमान सचिव लायन सौरभ नागोरी ने वर्षभर में किए गए सेवा कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,जिसकी सभी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की।

इस अवसर पर आगामी लायन सत्र के लिए नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। लायंस क्लब अध्यक्ष पद पर लायन रोहित बुराड़, सचिव पद पर लायन अभिषेक बाबेल, प्रथम उपाध्यक्ष पद पर लायन त्रिलोक मूंदड़ा, द्वितीय उपाध्यक्ष पद पर लायन अर्पित मित्तल तथा कोषाध्यक्ष पद पर लायन गौतम भलावत ने पदभार ग्रहण किया। वहीं लियो क्लब अध्यक्ष के रूप में लियो अनिकेत सांड ने शपथ ली।

क्लब परिवार के विस्तार के तहत लायन सुमित शर्मा एवं लायन संजय सुराणा को भी सदस्यता ग्रहण करवाकर शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य से हुआ, जिसने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह का प्रभावी संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी द्राक्षी मित्तल ने किया।

इस अवसर पर दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र पीपाड़ा, राकेश रांका, राजू लोढ़ा, पवन मंडिया, आशीष सांड, आशीष पटोदी, प्रमोद पटोदी, पंकज पीपाड़ा, प्रशांत, गौतम महावर, मुकेश, दुलराज खाबिया, विकास कोठारी, अखिल कोटेचा, आकाश चोरड़िया, अरिहंत लोढ़ा, शोभित तातेड़ एवं हेमंत डूंगरवाल सहित लायंस एवं लियो क्लब परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में नव-निर्वाचित अध्यक्ष लायन रोहित बुराड़ ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष में किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ