अजमेर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में तैयार छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन शनिवार 11 जनवरी को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान महाविद्यालय परिसर व उसके आसपास के क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट अर्तिका शुक्ला एवं तहसीलदार प्रीति चौहान को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
0 टिप्पणियाँ