अजमेर। गणतंत्र दिवस समारोह 2020 में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरुस्कृत किया जायेगा। इस संबंध में उचित माध्यम से अनुशंसा 16 जनवरी तक मांगी गई है।
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को गणतंत्र दिवस समारोह 2020 में सम्मानित किया जायेगा। समस्त कार्यालय , विभाग एवं संस्थायें विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर पुरुस्कृत करवाने के लिये प्रस्ताव भिजवा सकते है । इसके लिये 16 जनवरी को अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। विद्यार्थियों के प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी के माध्यम से भिजवाने होंगे। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रस्ताव विभागाध्यक्ष अथवा कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में भिजवाना होगा।
0 टिप्पणियाँ