अजमेर। महमूदाबाद , सीतापुर उत्तर प्रदेश में शुभांजली प्रकाशन कानपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कवि एवं व्यंग्यकार प्रदीप गुप्ता को हिन्दी साहित्य की सेवा एवं रचना सहभागिता हेतु ' सृजन शिल्पी सम्मान ' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साझा काव्य संकलन ' कविता के संगम पर ' का विमोचन भी हुआ जिसमें प्रदीप गुप्ता की कविताओं ' कानून ' एवं ' महान कवि' को भी स्थान मिला है। प्रदीप गुप्ता वर्तमान में पश्चिम रेलवे के लेखा विभाग में वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं ।
0 टिप्पणियाँ