Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : बिखरे बालाजी मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

अजमेर। रामगंज स्थित बिखरे बालाजी मंदिर परिसर में बुधवार को हनुमान जयंती साधारण तरीके से मनाई गई। हरि ओम कॉलोनी विकास समित चन्द्रवरदाई नगर अजमेर के सचिव सागर मीणा ने बताया कि इस अवसर पर मन्दिर परिसर में सामाजिक दूरिया बनाकर हनुमान चालीसा का पाठ एवं पूजन आराधना करके कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रमेश लालवानी, ब्रिजेश गोयल, सुमित तंवर द्वारा सामाजिक दूरियां बनाकर हनुमान चालीसा का पाठ एवं पूजन किया गया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ