Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : तीन दिवसीय चेटीचण्ड मेला पल्लव, अरदास के साथ संपन्न

तीन दिवसीय चेटीचण्ड मेला पल्लव, अरदास के साथ संपन्न

तीन दिवसीय चेटीचण्ड मेला पल्लव, अरदास के साथ संपन्न


तीन दिवसीय चेटीचण्ड मेला पल्लव, अरदास के साथ संपन्न

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चेटीचण्ड मेला पल्लव, अरदास के साथ संपन्न हुआ। 

यह जानकारी देते हुए पूज्यलाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट के महासचिव व मेला कमेटी के संयोजक जयकिशन पारवानी ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में गुरुवार शाम को प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंंगानी के सानिध्य में गणमान्य व्यक्तियों एवं संत महात्माओं की उपस्थिति में ढोल बाजे और शहनाई के साथ झूलेलाल धाम में शिखर पर ध्वजारोहण हुआ। 

ट्रस्ट अध्यक्ष हेमनदास छबलानी के अनुसार शुक्रवार को झूलेलाल धाम में चेटीचण्ड के अवसर पर पलांद छुड़वाना, यज्ञोपवित संस्कार, मुण्डन संस्कार के बाद झूलेलाल मण्डली द्वारा भजन कीर्तन पंजड़े गाए गये व वहां पहुंचे संत महात्मगण विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित समाज व राजनीतिक दलों के गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत अभिनंदन किया गया, इसके बाद पूज्य झूलेलाल पंचांग का विमोचन समस्त अतिथियों द्वारा किया गया। श्री झूलेलाल की पजंंमहाज्योत प्रज्वलित कर आरती व छेज के बाद पूज्य झूलेलाल साहब की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण विशाल शोभा यात्रा के साथ हुआ। 

झांकी कमेटी के कन्हैयालाल सोनी, गोपाल बच्चानी, मनोज खेमानी, जयप्रकाश सोनी के अनुसार शोभायात्रा में 42 मनमोहक झांकियां व अलग-अलग रंगबिरंगी विचित्र वेशभूषा में नवयुवक आयोलाल झूलेलाल, जेको चवन्दो झूलेलाल तहिंजा थीन्दा बेड़ा पार जी के नारे लगाते हुए जोश व उत्साह के साथ डांडिया खेलते नजर आए। 

नगर श्रृंगार कमेटी के पारस लौंगानी ने बताया कि पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए जलूूस का भव्य स्वागत सुखो सेसा फल मिठाई शीतल पेय खान पान व पुष्प वर्षा के साथ किया गया ।

ट्रस्टी राजकुमार हरिरामानी मनोज पमनानी ने बताया कि जलूस समापन पर पूज्य झूलेलाल साहब की बहिराणा व पंजमहजोत झूलेलाल धाम से स्थित बालंबा साहब पर परवान की गई। 

भंडारा कमेटी के ताराचंद लालवानी हीरानंद कलवानी ने बताया कि शनिवार को झूलेलाल धाम में दोपहर को आम भंडारे की प्रसादी शाम को ग्वालियर से आए हुए सुप्रसिद्ध कलाकार गायक जयकिशन म्यूजिकल टीम द्वारा रंगारंग संस्कृत व धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई। 

इस अवसर पर वहां मौजूद श्रद्धालु जमकर नाचे कार्यक्रम के अंत में पल्लव, अरदास के साथ डोडो चटनी का प्रसाद सिंधी मिठाई साटा  फलों के साथ वितरित किया गया मेला कमेटी के संयोजक जयकिशन पारवानी, सहसंयोजक प्रकाश टहिलयानी, अध्यक्ष सुरेश सिंधी ने तीन दिवसीय मेले के भव्य आयोजन में समाज की धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं के साथ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व मीडिया का भव्य सफल आयोजन में भरपूर सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।                                                                  

इन कार्यक्रमों मे ट्रस्ट के घनश्याम लौंगानी, किशन छबलानी, दयाल सजवानी, महेश सावलानी, दौलत लौंगानी, तरुण लालवानी, पारस लौंगानी, दीपक निहालानी, तुुल्सी सोनी, कमल लालवानी, नितेश भाटिया, मनोज अगनानी, मोहन तुलस्यानी, अशोक तीर्थनी, गोपाल बच्चानी, जय नितेश आसूदानी, कन्हैैयालाल दतवानी, हरीश बच्चानी, जय कुमार लौंगानी, प्रकाश छबलानी, धीरज जुमानी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ