Ticker

6/recent/ticker-posts

विजयवर्गीय वैश्य मंडल : रामचंद्र बिजावत बने शहर अध्यक्ष

विजयवर्गीय वैश्य मंडल : रामचंद्र बिजावत बने शहर अध्यक्ष

विजयवर्गीय वैश्य मंडल : रामचंद्र बिजावत बने शहर अध्यक्ष

जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास के लिए करेंगे कार्य

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । विजयवर्गीय वैश्य मंडल के अजमेर शहर के अध्यक्ष पद पर रामचंद्र बिजावत निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए । अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजेंद्र गांधी ने बताया कि बापूनगर स्थित विजयवर्गीय धर्मशाला में संपन्न कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी सर्वेश विजयवर्गीय केकड़ी, सहायक चुनाव अधिकारी संजय बिजावत ने आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए रामचन्द्र बिजावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । अध्यक्ष चुने जाने पर चुनाव अधिकारी ने माला पहना कर स्वागत किया । नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि समाज की एकता, विकास एवं सम्मान के लिए कार्य करूंगा । 

इस समय आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने का है । शीघ्र ही नई कार्यकारिणी गठन करेंगे, जिसमें अनुभवी एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को लेकर समाज उत्थान के लिए कार्य करेंगे । 

इस अवसर पर केंद्रीय चुनाव अधिकारी हनुमान खूंटेटा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश विजय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल पोलीवाल, अनिल गांधी, राष्ट्रीय युवा सहसंयोजक अनुज गांधी, निवर्तमान शहर अध्यक्ष रमेश पोलीवाल, महिला संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी, प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश विजय, शहर अध्यक्ष बेला विजय, मीनाक्षी बिजावत, पुष्पा विजय, राकेश गांधी, अनन्त विजय, जगदीश विजय, संजय नाट्य, रजनीकांत, चंद्रप्रकाश गांधी, सत्यनारायण, सुभाष बिजावत, रमेश बिज़ावत, सुमित, मोहन गांधी सहित काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे । सभी उपस्थित जनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहना कर स्वागत किया । चुनाव अधिकारी ने नियुक्ति का प्रमाणपत्र सौंप कर औपचारिकता पूरी की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ