Ticker

6/recent/ticker-posts

समाज सिंधी बोली को दिनचर्या में अपनाने का संकल्प ले : दादा नारायण दास

समाज सिंधी बोली को दिनचर्या में अपनाने का संकल्प ले : दादा नारायण दास

समाज सिंधी बोली को दिनचर्या में अपनाने का संकल्प ले : दादा नारायण दास

समाज सिंधी बोली को दिनचर्या में अपनाने का संकल्प ले : दादा नारायण दास

चेटीचंड पखवाड़े का 10वां दिन हुए बच्चों व महिलाओं ने दी प्रस्तुतियां

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। झूलेलाल जयन्ती चेटीचंड महोत्सव पखवाड़ा 2026 के अन्तर्गत 10वें दिन आदर्श सिंधी पंचायत, आदर्श नगर द्वारा प्रेम प्रकाश आश्रम में शानदार सिंधी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

संयोजक जगदीश अबीचंदानी ने बताया कि आदर्श सिंधी पंचायत के संरक्षक दादा नारायण दास, अध्यक्ष गुरबख्श मीरानी, और पंचायत के सभी गणमान्य सदस्यों द्वारा पूज्य झूलेलाल साहब के बहराना साहिब की महाजोत प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संरक्षक दादा नारायण दास ने बताया कि सिन्ध की संस्कृति और खान-पान, और बोली को हमेशा अपने दिनचर्या में अपनाकर आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

महासचिव लाल नाथानी ने बताया कि पंचायत के बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के डांस जिसमें यशिका तोलानी, मुस्कान, कृषि, अनन्या, वंदना तोलानी और तनु टीलवानी ग्रुप, बनवी हरवानी, जितेश आतवानी, देवेश, साक्षी रामलखानी, दुर्गेश गांधी, रुपेश, लक्ष्य, दृष्टि हिंगोरानी, बहुरानी ग्रुप, वंदना ग्रुप, प्राची ग्रुप, सुमन ग्रुप, सानिया और प्राची और अंत में ऑपरेशन सिंदूर की मनोज भम्भानी द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।

सचिव महेश ईसरानी ने बताया कि पूजय झूलेलाल जयंती चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव समिति द्वारा अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री महेंद्र तीर्थानी और अन्य पदाधिकारी द्वारा आदर्श सिंधी पंचायत में उत्कृष्ट सेवा के लिए दादा जमटमल टीलवानी पुरस्कार गोपाल साधवानी, सुशीला मोटवानी सम्मान एकता गांधी और प्राची वाधवानी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती पुरस्कार लालचंद बजाज, भाऊ हरि सुंदर सम्मान यक्षित तिलवानी और दीदी सुंदरी केवलरामानी सम्मान चंचल रामचंदानी को जतोई दरबार से पूज्य झूलेलाल साहब की प्रतिमा, अभिनंदन पत्र और माला पहनकर सम्मानित किया गया।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अजमेर शहर की सभी प्रमुख पंचायत, संस्थाओं और धार्मिक संगठनों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।

कार्यक्रम के अंत में आरती, पल्लव के साथ आम भंडारे का आयोजन करके कार्यक्रम का समापन किया गया। स्वागत सत्कार ईश्वर टहलियानी ने किया। मंच संचालन सुमन भभानी, भावना आसनानी द्वारा किया गया।

इस मौके पर दीपक गगनानी, दिशा प्रकाश किशनानी, महेश चोटरानी, तीर्थ मुल्जानी, घनश्याम टेहलानी, दीपक चांदनानी, महेश सजवानी, हितेश गनवानी, कमला टहलयानी, निर्मला ईसरानी, लता गागनानी, हर्ष बाशानी द्वारा किया गया।

23 मार्च को होने वाले कार्यक्रम

सुबह 8.30 बजे हेमू कालाणी 103वीं जयंती पर डिग्गी चौक स्थित हेमू कालाणी चौक पर श्रद्धासुमन एवं देशभक्ति गीतों का आयोजन में संयोजक नरेन्द्र सोनी व मोहन कोटवाणी होगें।

सायं 5 बजे सिन्धी समाज महासमिति, सिंधी लेडीज क्लब एवं सांई बाबा मंदिर ट्रस्ट, ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान श्री अमरापुर सेवा घर द्वारा अजय नगर स्थित सांई बाबा मंदिर में टैलेंट शो, लाडा गीत, ताम चेटाभेटी एवं सिंधु संस्कृति मेले का आयोजन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ