डॉ हर्ष परशुराम पर्यावरण पुरुस्कार से होंगे सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) के अध्यक्ष डॉ एस एल हर्ष को पर्यावरण क्षेत्र के लिये 16 वां परशुराम पुरस्कार परशुराम जयंती पर 19 अप्रैल को जोधपुर में दिया जाएगा ।
डेको प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि डॉ हर्ष पिछले 50 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं । इनके द्वारा अभी तक 5 लाख पौधे रोपे गए । आप पिछले 30 वर्षों से जैविक खेती, मोरिंगा मिशन एवं अजोला मिशन चला रहे हैं । महाविधालय, विद्यालयो , ग्रामीण इलाकों में पर्यावरण जागरूक कार्यक्रम कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे है । समारोह में न्यायाधिपति संजीव पुरोहित, भारतीय प्रशासनिक अधिकारी आशीष मिश्रा, विधायक देवेंद्र जोशी, लॉयर्स एसोसिएशन के आनंद पुरोहित, चिकित्सक डॉ नगेन्द्र शर्मा सम्मानीय अथिति के रूप में उपस्थित रहेंगे । डॉ हर्ष चिपको आंदोलन के प्रेणता सुन्दरलाल बहुगुणा के साथ 1978 से पैदल यात्रा कर इस कार्यक्रम में लग गए । इन सब को देखते हुवे मुख्यमंत्री भैरो सिंह ने वन विस्तारक से सम्मानित किया ।

0 टिप्पणियाँ