अजयमेरू स्वर बहार कार्यक्रम 11 को
30 प्रतिभागी देंगे प्रस्तुति
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । अजयमेरू स्वर बहार 2026 के कार्यक्रम तरंगम का आयोजन 11 अप्रैल को मध्यान्ह 4.15 बजे से वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में किया जाएगा ।
प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम में 30 गायक कलाकार अपने अपने अंदाज में मधुर प्रस्तुति देंगे । इस अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जैन मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागी हिंदी फिल्मी गाने, राजस्थानी लोक गीत, ईश्वर उपासना भजन, युगल एवं एकल गीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति देंगे ।
सहसंयोजक अरविंद शुक्ला, किशनगोपाल पाराशर, सुमन वैष्णव ने बताया कि शहर के वरिष्ठ एवं नवोदित कराओके गायन कलाकार प्रस्तुति देंगे । नए कलाकारों को गायन के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्वेश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । ताकि उनकी प्रतिभा सामने आ सके ।

0 टिप्पणियाँ