गौरैया का अस्तित्व बचाना हमारे हाथ चुग्गा पात्र एवं परिंडे का किया वितरण
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा विश्व गौरैया दिवस पर चिड़ियों के लिए पानी हेतु परिंडे एवं दाने हेतु चुग्गा पात्र वितरित कर गौरैया को बचाने का संदेश दिया ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि हमारे पर्यावरण, हमारी प्रकृति, हमारी संस्कृति की प्रतीक है गौरैया । इसका अस्तित्व बचाने के लिए घरों में प्राकृतिक निवास, आश्रय, दाना पानी की व्यवस्था जरूरी है । आपसी संतुलन से ही गौरैया का अस्तित्व बचेगा । वैशालीनगर स्थित बड़कलेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को चुग्गा पात्र एवं मिट्टी परिंडे प्रदान कर उन्हें नियमित रूप से घर की मुड़ेर या छत पर दाना पानी से भरने की अपील की ।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी, डॉ वीणा चौधरी, लीला अग्रवाल, प्रियंका शर्मा , लायन राजेंद्र गांधी, सहित अन्य उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ