Ticker

6/recent/ticker-posts

दिगम्बर जैन समाज ने दो सौ परिवारों के लिए दिया आटा व दाल 

शाहपुरा(मूलचन्द पेसवानी)। देवाधिदेव भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के शुभ दिवस पर सोमवार को सकल दिगंबर जैन समाज शाहपुरा ने कोरोना वैश्विक महामारी के तहत लोक डाउन की स्थिति में निर्धन परिवार, प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार चलाने वाले जरूरतमंद भाइयों के सहयोग हेतु 200 परिवारों के लिए 10 किलोग्राम आटा व 1 किलोग्राम दाल प्रति परिवार कुल (200 बैग आटा (10 किलो ) व 200 किलो चना दाल ) को बंटवाने की घोषणा की है। 


समाज के अध्यक्ष आनंद कुमार सेठी ने बताया कि इस संबंध में सहमति पत्र उपखंड अधिकारी श्वेता चोहान को दिया। समाज का यह पत्र अध्यक्ष आनंद कुमार सेठी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार गदिया, मंत्री पदम कुमार पाटनी, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार पाटनी, पीयूष कुमार गदिया, पंकज कुमार गोधा, विनोद कुमार गंगवाल की उपस्थिति में दिया गया। उपखंड अधिकारी ने इस कार्य के लिए समाज का आभार व्यक्त किया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ