Ticker

6/recent/ticker-posts

स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री की प्रदान

स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री प्रदान

बच्चों की शिक्षा एवं संस्कार पर दिया जोर

स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री प्रदान

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम के सदस्यों द्वारा तोपदड़ा स्कूल के सामने स्थित ड्रीमलैंड स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग के ध्येय वाक्य आओ खुशियां बांटे के तहत बच्चों को कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर स्टेशनरी प्रदान की गई । इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन डॉ चेतना उपाध्याय और लायन अजय गोयल ने बच्चों के साथ संवाद किया । और बच्चों को अपने परिवार, गुरुजनों और समाज में कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। उस पर जानकारी दी । बच्चों को चरित्र निर्माण एवं संस्कार निर्माण पर बताया गया । 

इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष लायन अशोक शर्मा, लायन अनिल उपाध्याय, लायन कमल शर्मा, लायन अजय गोयल, लायन डॉ चेतना उपाध्याय ने अपनी सहभागिता दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ