अजमेर। रेलवे द्वारा कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुये आवश्यक सामग्री के परिवहन के लिए जयपुर-बीकानेर-जोधपुर-अजमेर-जयपुर पार्सल स्पेशल रेलसेवा का संचालन दिनांक 07 से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस पार्सल स्पेशल रेलसेवा को संचालित करने का प्रमुख उद्देश्य गुड्स पार्सल तथा आवश्यक सामग्री का परिवहन करना है।
यह पार्सल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07 से 14 अप्रैल तक जयपुर से 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन वापिस 19.15 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह पार्सल स्पेशल रेल सेवा मार्ग में अलवर रेवाड, भिवानी, हिसार, सिरसा, हनुमानगढ़, सूरतगढ, बीकानेर, नागौर, मेड़ता रोड, जोधपुर , पाली, मारवाड़, मारवाड ज. ( अगले दिन आगमन 13.45 बजे प्रस्थान 14.10 बजे), अजमेर ( अगले दिन आगमन16.15 बजे प्रस्थान 16.30 बजे) तथा किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
उपरोक्त रेलसेवा में पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग सभी ठहराव वाले स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार की जायेगी। पार्सल स्पेशल रेलसेवा में 01 वीपीएच व 01 एसएलआर होगा। उपरोक्त पार्सल रेलसेवा का सभी इच्छुक माल लदान पार्टियां लाभ उठा सकती है।
0 टिप्पणियाँ