पर्यटकों को कराया विरासत से अवगत, संरक्षित स्मारक बचाने के लिए किया जागरूक
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय पर महावीर सेवा परिषद द्वारा पर्यटकों को विरासत से अवगत कराया गया ।
परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी एवं महासचिव कमल गंगवाल ने बताया कि अजमेर के किले एव इतिहास के बारे में संग्रहालय देखने आए पर्यटकों, स्थानीय निवासियों को जानकारी दी गई । संग्रहालय अधीक्षक अक्षत जैन ने अजमेर के इतिहास, संस्कृति, स्मारक, धरोहर के संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक एवं प्रेरित किया । संग्रहालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक के प्रतीक प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए । इसी से हमारी विरासत बच पाएगी ।
इस अवसर पर संजय जैन, विजय पांड्या, जितेंद्र, लता, प्रियंका, हंसराज स्वामी, विराट, प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ