Ticker

6/recent/ticker-posts

नवग्रह आश्रम में किया गया नवाचार, आयुष विज्ञान मंदिर के 9 ग्रहों पर जलाये 9-9 दीपक

 
शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। देश में कोरोना संक्रमण को लेकर देशवासियों से आज लॉक डाउन के 11 वे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीप जलाओ की अपील पर रविवार को रात 9 बजे नवग्रह आश्रम में संस्थापक हंसराज चौधरी ने नवाचार किया। चौधरी ने नवग्रह आयुष विज्ञान मंदिर में नो ग्रहों पर 9-9 दीपक जलाये। चोधरी ने बताया कि 9 ग्रहों पर 9 दीपक प्रज्जवलित करने से निश्चित रूप् से मनवांछित लाभ मिलेगा। इसके अलावा आयुष वाटिका, गौशाला, कबूतर खाना, धनवंतरी मंदिर सहित 9 विधाओं में 9 दीपक जलाकर कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्ति की कामना की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ